एसपी ने निलंबित किया, आईजी ने किया बहाल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 दिसम्बर 2017, 08:57 AM (IST)

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में एक एसएचओ को हत्या मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने पर एसपी ने निलंबित कर दिया, वहीं आईजी ने बहाल करते हुए एसपी से जांच रिपोर्ट तलब की है।

भरतपुर रेंज आईजी आलोक वशिष्ठ ने निलंबित चल रहे सीकरी थानाधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा को तुरंत प्रभाव से बहाल कर दिया है। आईजी ने एसपी से जांच रिपोर्ट तलब की है।

गौरतलब है कि सीकरी एसएचओ महेन्द्र शर्मा को एक हत्या के मामले में FIR दर्ज नहीं करने के आरोप की शिकायत मिलने पर जांच के चलते एसपी अनिल टांक ने निलम्बित कर दिया था। और उनकी जगह रामनरेश मीना को थानाधिकारी लगा दिया था। अब भरतपुर रेंज आईजी आलोक वशिष्ठ ने महेन्द्र कुमार शर्मा को तुरंत प्रभाव से बहाल कर दिया है और एसपी अनिल टांक से जांच रिपोर्ट मांगी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे