कोर्ट और जेल के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर दो दिवसीय प्रशिक्षण 14 से

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 13 दिसम्बर 2017, 1:25 PM (IST)

जयपुर। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार केन्द्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तत्वावधान में 14 एवं 15 दिसम्बर को राजस्थान पुलिस अकादमी, नेहरू नगर, जयपुर के कॉफ्रेन्सिंग हॉल में ‘‘न्यायालय तथा जेल के बीच वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग’’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन 14 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव एवं दादर नगर हवेली के लगभग 80 न्यायिक, जेल, अभियोजन तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे