विराट कोहली ने गुपचुप की अनुष्का शर्मा से शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 11 दिसम्बर 2017, 9:49 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों स्टार ने सोमवार को इटली में शादी की है। अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की है।

विराट और अनुष्का की शादी इटली के तस्केनी के करीब 800 साल पुराने एक गांव में हुई। इस गांव को एक रिजॉर्ट के रूप में तब्दील किया गया था। इसी साल की शुरुआत में इस गांव में बराक ओबामा अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे। पहले खबरें आ रही थीं कि दोनों ने मिलान शहर में शादी की है लेकिन ऐसा नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

लंबे समय से खबरों में रहने के बाद विराट और अनुष्का ने आज एक दूसरे के साथ सात फेरे लेकर हमेशा एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें ली हैं।

ये भी पढ़ें - इन बॉलीवुड Beauties का राज है Yoga, क्योंकि जो फिट है वही हिट है

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी की आधिकारिक पुष्टि ट्विटर पर की गई। दोनों ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आज हमने हमेशा साथ रहने की कसम खाई है।

ये भी पढ़ें - इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को

सोमवार को अपनी शादी की अधिकारिक पुष्टि करते हुए अनुष्का ने ट्विटर पर लिखा कि आज हमने एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाई। इस खबर को आपके साथ शेयर करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। आपके प्यार ने इसे और भी खास बना दिया है।

ये भी पढ़ें - इस मामले में इन 9 अभिनेत्रियों से आगे हैं बॉलीवुड की बेगम जान

शादी के बाद दोनों दो रिसेप्शन देंगे एक दिल्ली में और दूसरा मुंबई में। दोनों ही रिसेप्शन एक सप्ताह के अंतराल में होंगे। दिल्ली में 21 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी होगी और 26 दिसंबर को मुंबई में।

ये भी पढ़ें - हसीन तो बहुत हैं लेकिन हेलन जैसा कोई नहीं..