देखें, अजगर ने ऐसा क्या निगला जिससे पड़ गए लेने के देने

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 09 दिसम्बर 2017, 3:15 PM (IST)

नई दिल्ली। अजब-गजब की दुनिया में आए दिन अद्भुत बातें सामने आती रहती हैं। ये कभी इंसानों से जुड़ी होती हैं, तो कभी इनका वास्ता जानवरों से होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दक्षिणी चीन के हेनान प्रांत के एक गांव से जुड़े वीडियो के बारे में जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है।

55 सैकंड के इस वीडियो में एक अजगर दिख रहा है, जिसका पेट काफी फूला हुआ है। इसमें ग्रामीण अजगर को पकडऩे की कोशिश में लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार अजगर 35 किलो की एक बकरी निगल गया, जिससे वह ज्यादा चल फिर नहीं पा रहा है।

उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। वन अधिकारियों का अनुमान है कि बकरी के नुकीले सींगों से घायल होने के कारण अजगर की मौत हो गई। साथ ही बकरी लगभग दोगुनी वजन की होने अजगर उसे पचा नहीं पाया। यह घटना 13 नवंबर की है।

आगे देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में चढ़ाई जाती है चप्पलों की माला