नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के बीच भारी गोलीबारी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 07 दिसम्बर 2017, 7:57 PM (IST)

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई है। भारत ने इसका मारूल जवाब दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों की सेना के बीच भारी गोलीबारी हुई। पुलिस ने कहा कि पाकिस्तान सेना ने माल्ती और देवगवार क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर भारतीय स्थानों को निशाना बनाने के लिए मोर्टारों, ऑटोमेटिक और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी आज अपरान्ह 2.45 बजे की गई। भारतीय सैनिकों ने हमले का जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाब दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आखिरी रिपोर्ट मिलने तक हमारे पक्ष से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’’

--आईएएनएस


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे