वाशिंगटन। अमेरिकी सदन के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाअभियोग चलाए जाने के डेमोक्रेट टेक्सास कांग्रेस सदस्य अल ग्रीन द्वारा दिए गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ‘द हिल’ मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्ताव को बुधवार शाम 364-48 वोटों से खारिज कर दिया गया। सभी रिपब्लिकन नेता ने इस प्रस्ताव को खारिज करने के लिए मतदान किया।
ग्रीन ने अपने महाभियोग आलेख में ट्रंप पर अपराध का प्रत्यक्ष आरोप नहीं लगाया था। इसके बजाय ग्रीन ने तर्क दिया था कि ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को बदनाम, उसकी अवमानना, उपहास और अपमान किया और ‘अमेरिका के लोगों के बीच फूट डाली।’
ग्रीन के इस तर्क के समर्थन में महाभियोग आलेख में बताया गया कि ट्रंप द्वारा चार्लोट्सविले व वर्जीनिया में खुद को सर्वोच्च समूह से जोडऩे वाले श्वेतों और इनका विरोध करने वाले लोगों के बीच हिंसक संघर्ष, मुस्लिम विरोधी वीडियो के दोबारा ट्वीट किए जाने, पुलिस की निर्दयता के विरोध में राष्ट्रीय गान के दौरान एनपीएल खिलाडिय़ों द्वारा घुटने टेकने पर हुई आलोचनाओं, टेक्सास और फ्लोरिडा की तुलना में प्यूर्टो रिको में तूफान पीडि़तों के साथ भेदभाव और ग्रीन की तरह ही कांग्रेसनल कॉकस की सदस्य प्रतिनिधि फ्रेडरिक विल्सन के खिलाफ व्यक्तिगत हमलों जैसी कई घटनाओं पर गोल-मोल प्रतिक्रिया दी गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सदन में डेमोक्रेट नेताओं ने वर्तमान में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में
ट्रंप अभियान में रूसी अधिकारियों के हस्तक्षेप की विशेष जांच किए जाने का
हवाला देते हुए कि स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल वह महाभियोग का समर्थन नहीं
करते।
सदन में अल्पसंख्यक नेता नैन्सी पेलोसी और अल्पसंख्यक नेता स्टेनी होयर ने ग्रीन के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान दिया।
ग्रीन
ने सबसे पहले अक्टूबर में अपने महाभियोग आलेख का मसौदा रखा था, लेकिन इसे
मतदान के लिए आगे नहीं बढ़ाया था, क्योंकि इसकी समीक्षा होनी थी।
इस
साल कई अन्य डेमोक्रेटिक नेताओं ने भी ट्रंप पर महाभियोग चलाने की बात कही
थी, लेकिन ग्रीन की तरह उन्होंने इस मुद्दे पर मतदान नहीं किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर