फेसबुक पर ‘बाहुबली 2’ पर सर्वाधिक चर्चा, मानुषी छिल्लर और विनोद खन्ना...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 07 दिसम्बर 2017, 2:16 PM (IST)

नई दिल्ली। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2 : द कनक्लूजन 2017’ भारत में फेसबुक पर सर्वाधिक चर्चा का विषय रहा। इस क्रम में विश्वसुंदरी मानुषी छिल्लर ने ताज जीतकर नौंंवा स्थान हासिल किया है।

फेसबुक ने अपने 2017 के इयर इन रिव्यू में कहा कि पोंगल फसल उत्सव पर तमिलनाडु में खेला जाने वाल जल्लीकट्टू देश के दूसरे शीर्ष प्रचलित विषयों में शुमार रहा।

अपनी सूची में फेसबुक ने बीते 12 महीनों में एक दिन अपने शीर्ष पर रही घटनाओं -सकारात्मक व निराशाजनक स्मृतियों- को जारी किया है।

इस सूची में तीसरे स्थान पर आईसीसी चैपिंयन ट्रॉफी 2017 के भारत-पाकिस्तान के फाइनल मैच को जगह मिली है, जिसपर लोगों ने बातचीत की है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

फेसबुक पर चौथे सबसे ज्यादा बातचीत किया जाने वाला विषय दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का निधन रहा। उनके जीवन को लेकर लोगों ने फेसबुक पर खूब चर्चा की।

इसमें छठे स्थान पर लिंकिन पार्क के प्रमुख गायक चेस्टर बेनिंगटन की मौत पर चर्चा रही। इसे लेकर उस दिन 80 लाख पोस्ट हुए।

ये भी पढ़ें - सोहा के बेबी शॉवर की आई तस्वीरें, तैमूर की क्यूटनेस के हो जाएंगे कायल

योगी आदित्यनाथ इस सूची में आठवें स्थान पर रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी को लेकर आदित्यनाथ के बारे में सोशल मीडिया पर खूब सारी बातें की गईं।

उत्तर प्रदेश के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बच्चों की मौत की त्रासदी को इस सूची में दसवां स्थान मिला है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - ममता ने प्यार की खातिर कबूला था इस्लाम,फोटोशूट, ड्रग्स, जोगन...विवादों से रहा खास नाता