शंभू ने अफराजुल को लवजिहाद में तो नहीं मारा! एसआईटी करेगी जांच

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 07 दिसम्बर 2017, 10:58 AM (IST)

राजसमंद। शहर में हत्या कर लाश जलाने और इसका विडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी को पुलिस गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। कथित विडियो में आरोपी की ओर से बोली गई बातों से मामला लव जिहाद का प्रतीत हो रहा है। गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने मामले की जांच एसआईटी काे सौंप दी है।

पुलिस ने हत्या के आरोपी शंभुलाल रैगर को रैगर मोहल्ला, केलवा से पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय अफराजुल उर्फ भुट्टू के रूप में हुई है। वह प. बंगाल के सैयदपुर कालीचक मालदा हाल धोइंदा निवासी था। अफराजुल उर्फ भुट्टू ठेकेदार, भवन निर्माण के ठेके लेता था। आरोपी निर्माण कराने का बहाना कर ही उसे अपने खेत पर ले गया था।

एसपी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी शंभुलाल ने घटना को अंजाम देने का विडियो भी बनाया। घटना के बाद वायरल वीडियो में शंभुलाल रैगर, अफराजुल ठेकेदार को स्कूटी पर बैठाकर अपने खेत पर ले जाने के बाद वहां गेंती से ताबड़तोड़ वार करते हुए दिख रहा है। यह वीडियो आरोपी ने खुद बनवाया है। इसमें शंभुलाल रेगर सड़क खोदने वाली गेंती से प्रहार कर रहा है। इसके बाद गंडासे से भी वार करता है। गैंती सेे सिर और पेट पर कई वार किए गए। इससे आंतें भी बाहर निकल आईं। हत्या के लाइव विडियो में वह लव जिहाद, देशभक्ति सहित कई मुद्दों पर बात कर रहा है। विडियाे में उसने अपनी बहन की बेइज्जती का बदला देने की बात कही है। विडियाे में भाषणबाजी के बाद यह वायरल कर दिया गया। विडियो में एक बच्ची भी नजर आ रही है। घटना के बाद से वह फरार है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया कि पुलिस को शव के पास गेंती, पेट्रोल की बोतल, अधजले आधार कार्ड, पहचान पत्र और मोटरसाइकिल भी मिली है। प्रथम दृष्ट्‌या पुलिस इस हत्याकांड का कारण आपसी रंजिश मान रही है। पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कर रही है।

इधर हत्या व शव जलाने से शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। पूरे शहर में बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। शहर की मोबाइल व इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल