बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में कई एजेंडों पर हुई चर्चा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 06 दिसम्बर 2017, 5:32 PM (IST)

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय जयपुर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की रचना, रचनात्मक कार्य, संवाद कार्यक्रम, मन की बात, महापुरुषों की जयंती एवं धार्मिक स्थलों का स्वच्छता अभियान, विशेष सदस्यता अभियान सहित अन्य एजेंडों पर चर्चा हुई।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों को संगठन द्वारा बताई कार्यशैली की सभी को जिम्मेदारी देकर मंडल व जिलाध्यक्षों को कार्य का विभाजन किया गया। अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से राष्ट्रगान कर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री खेमराज गरासिया ने समस्त पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री खेमराज गरासिया, प्रदेश मंत्री नारायण, मेघराज मीना, गिर्राज मीना, जयपुर सम्भाग प्रभारी पंकज मीणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी ग्यारसी लाल मीना, प्रदेश के समस्त जिलों के जिलाध्यक्ष, सम्भाग प्रभारी, जिला प्रभारी एवं पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे