इम्यूनिटी पावर बढाना, चेहरे की झुर्रियों को दूर...प्याज

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 06 दिसम्बर 2017, 5:19 PM (IST)

प्याज को बहुत से लोग उसकी दुर्गंध के कारण पसंद नहीं करते, पर इसके कई सारे लाभ होते हैं जैसे इम्यूनिटी पावर बढाना, चेहरे की झुर्रियों को दूर भगाना, आंखों की रोशनी बढाना आदि। प्याज में कई एंटी-इन्फामेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से प्रोटेक्ट करता है। प्याज बहुत ही उपयोगी सब्जी है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह खून मे विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। इसकी सब्जी बनाकर खाने से बुखार, कफ और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। पुराने जमाने में इजिप्शियन नियमित रूप से प्याज और लहसुन खाते थे। सल्फर की वहज से इनसे तीखी गंध आती है। सब्जियों में आलू के सबसे ज्यादा खाने में खाई जाने वाली सब्जी है प्याज। प्याज सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। तो आइये जानते हैं प्याज के चमत्कारी गुणों के बारे में...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बाल झडने की परेशानी है तो प्यार आपके लिए बहुत लाभकारी है। गिरते हुए बालों की जगह पर प्याज का रस रगडने से बाल गिरना बंद हो जाएंगे। इसके अलावा बालों का लेप लगाने पर काले बाल आना शुरू हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें - माँ बाप के झगड़ों से बच्चों पर होते है, ये 5 बुरे असर

प्याज में मौजूद रेशे पेट के लिए काफी लाभकारी होते हैं। यदि आपको कब्ज की समस्या है तो कच्चा प्याज रोजाना खाने में शामिल कर दें।

ये भी पढ़ें - जानिए, दिमाग कैसे रोकता है गैरजरूरी सूचनाएं

गले की खराश को कम करें-: यदि आप सर्दी, कफ या खराश जैसी समस्या के शिकार हैं तो प्याज का रस पीजिए। इसमें आप शहद या गुड मिलाकर पानी अधिक फायदेमंद साबित होगा।

ये भी पढ़ें - चुकंदर के चमत्कारी लाभ जानकर हैरान हो जाएंगे आप

गठिया रोगी के लिए लाभकारी-: अगर आपके घर में किसी को जोडो में दर्द रहता है। तो प्याज के रस की मालिश करने से आराम मिलेगा। प्याज के रस केा सरसों के तेल में मिलाकर उस जगह पर मालिश करने से आराम मिलता है।

ये भी पढ़ें - बहुत गुणकारी है चुकंदर

अगर पथरी की समस्या से है तो प्याज आपके लिए बहुत लाभकारी है। प्याज के रस को चीनी में मिलाकर उसका शरबत बना लें इसे पीने से पथरी परेशानी से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें - जानिए कि आखिर क्या सुनना चाहती हैं लडकियां