अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियां मंजूर नहीं : एबीवीपी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 06 दिसम्बर 2017, 4:04 PM (IST)

बारां। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 62वां राष्ट्रीय अधिवेशन 30 नवंबर से 3 दिसम्बर तक रांची (झारखंड) में हुआ। अधिवेशन में बारां विभाग से अभाविप प्रदेश मंत्री संदीप जौत्रे, विभाग संयोजक रोहित नागर, सहसयोजक ब्रजेश यदुवंशी, जिला संयोजक निशांत तिवारी व राजेश लोधा ने भाग लिया। अधिवेशन में 36 प्रांतों से 1213 और नेपाल के 13 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि देश में लोगों के विचारों पर कोई रोक नहीं है, लेकिन अभिव्यक्ति स्वतंत्रता के नाम पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियां मंजूर नहीं होंगी। देश की सुरक्षा एवं एकता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।

राष्ट्रीय अधिवेशन के चौथे दिन शिक्षा, सेना के शौर्य और जनजाति मुद्दों पर तीन प्रस्ताव पारित किए गए। सत्र 2017-18 के लिए केन्द्रीय व राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें चित्तौड़ प्रांत से अभाविप के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आंनद पालीवाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अभिलाष शर्मा व बबली खत्री, सोहन शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे