2.288 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 06 दिसम्बर 2017, 2:41 PM (IST)

कुल्लू। बंजार उपमंडल के पलाहच में पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंजार पुलिस की टीम पलाहच मार्ग पर रूटीन गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पलाहच की तरफ से आया। जब व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखा तो वह हड़बड़ा गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 2 किलो 288 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह चरस सोमवार देर शाम को व्यक्ति से बरामद की गई है।

एसपी कुल्लू शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोती राम निवासी पलाहच के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे