पहली बार राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में विश्व कल्याण और सद्भाव के लिए श्रौतयज्ञ

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 06 दिसम्बर 2017, 2:20 PM (IST)

जयपुर। जगदगुरू रामनंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय मेें राजस्थान मंत्र प्रतिष्ठान के तहत वेद विभाग द्वारा मिऋविन्देष्टि का आयोजन किया गया। 100 सालों में यह पहला मौका है जब इस तरह का यज्ञ आयोजित किया गया है।

यज्ञ में उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनोद शास्त्री समेत अन्य विद्वान शामिल हुए। उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि सौ साल में पहली बार विश्व कल्याण और सद्भाव के लिए श्रौतयज्ञ का आयोजन किया गया है।

इसमें जोधपुर के अग्निहोत्री परिवार को जजमान बनाया गया है। यह परिवार प्रदेश का पहला ऐसा परिवार है जिनके घर में बीते 100 वर्षों से अखण्ड ज्योत जलती रहती है। इस यज्ञ को संपन्न कराने के लिए महाराष्ट्र से पंडित यहां आए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे