सहकारी चीनी मिलों ने 56 लाख टन गन्ने की पिराई की 4.42 लाख टन चीनी का उत्पादन किया

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 05 दिसम्बर 2017, 7:35 PM (IST)

चंडीगढ़। वर्तमान गन्ना पिराई मौसम के दौरान हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों ने अब तक 56.48 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 4.42 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि रोहतक सहकारी चीनी मिल ने 9.85 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 76,980 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है जबकि शाहबाद सहकारी चीनी मिल ने 9.10 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 74,500 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, महम ने 6.33 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 49,000 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, कैथल ने 5.84 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 46,585 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

उन्होंने बताया कि करनाल सहकारी चीनी मिल ने 5.49 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 45,260 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल जींद ने 4.51 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 35,600 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल पानीपत ने 4.06 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 32,250 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल पलवल ने 3.79 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 29,205 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल सोनीपत ने 3.80 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 29,800 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल गोहाना ने 3.71 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 23,300 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

उन्होंने बताया कि हैफेड चीनी मिल असंध ने 5.59 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 42,400 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में अब तक की औसत शुगर रिकवरी 8.71 प्रतिशत रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे