ओपनर शिखर धवन ने अर्धशतक जमा मनाया बर्थडे, ये हैं टॉप-5 पारियां...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 05 दिसम्बर 2017, 3:41 PM (IST)

नई दिल्ली। बाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने 32वें जन्मदिन का जश्न क्रिकेट मैदान पर बनाया। धवन ने श्रीलंका के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी सीरीज के तीसरे व अंतिम टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को अर्धशतक जमाया। धवन 91 गेंदों पर पांच चौकों व एक छक्के की मदद से 67 रन की पारी खेलने में सफल रहे।

वे स्पिनर लक्षण संदाकन की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों स्टंप हो गए। धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था। धवन इस मैच से पहले 27 टेस्ट, 93 वनडे और 28 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। धवन के टेस्ट में 43.72 के औसत से चार अर्धशतक व छह शतकों की बदौलत 1924 रन हैं। उनके वनडे में 43.79 के औसत व 92.16 के स्ट्राइक रेट से 3870 रन हैं।

उनके खाते में 22 अर्धशतक व 11 शतक हैं। धवन के टी20 में तीन अर्धशतक की मदद से 21.72 के औसत की बदौलत 543 रन है। धवन के अंतरराष्ट्रीय करिअर की शुरुआत 2010 में हो गई थी। धवन आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस व सनराइजर्स हैदराबाद के सदस्य रहे हैं।

धवन के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो धवन ने वर्ष 2012 में मेलबोर्न में रहने वालीं आयशा मुखर्जी से शादी की थी। आयशा की पहली शादी से दो बेटियां थीं और उन्होंने वर्ष 2014 में बेटे जोरावर को जन्म दिया।

अब हम देखेंगे बर्थडे बॉय शिखर धवन की टॉप-5 पारियां :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1

मैच : टेस्ट
कब से शुरू : 26 जुलाई 2017
कहां : गाले
विरुद्ध : श्रीलंका
पारी का विवरण : 190 रन, 168 गेंद, 31 चौके
नतीजा : भारत 304 रन से जीता


ये भी पढ़ें - वीवीएस लक्ष्मण ने चुनी अपनी ड्रीम टीम, दो भारतीय शामिल

2

मैच : टेस्ट
कब से शुरू : 14 मार्च 2013
कहां : मोहाली
विरुद्ध : ऑस्ट्रेलिया
पारी का विवरण : 187 रन, 174 गेंद, 33 चौके, 2 छक्के
नतीजा : भारत 6 विकेट से जीता


ये भी पढ़ें - मोईन अली के खाते में ऐसे जुड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, ये हैं...

3

मैच : टेस्ट
कब से शुरू : 10 जून 2015
कहां : फातुल्ला
विरुद्ध : बांग्लादेश
पारी का विवरण : 173 रन, 195 गेंद, 23 चौके
नतीजा : ड्रा


ये भी पढ़ें - सिर्फ कंगारू क्रिकेटर वाटसन ने किया है यह कमाल, ये हैं टॉप...

4

मैच : वनडे
कब : 22 फरवरी 2015
कहां : मेलबोर्न
विरुद्ध : दक्षिण अफ्रीका
पारी का विवरण : 137 रन, 147 गें, 16 चौके, 2 छक्के
नतीजा : भारत 130 रन से जीता


ये भी पढ़ें - ...तो इस दिग्गज को पछाड़ दूसरे स्थान पर आएंगे विराट कोहली

5

मैच : वनडे
कब : 20 अगस्त 2017
कहां : दाम्बुला
विरुद्ध : श्रीलंका
पारी का विवरण : नाबाद 132 रन, 90 गेंद, 20 चौके, 3 छक्के
नतीजा : भारत 127 गेंदों पहले 9 विकेट से जीता

ये भी पढ़ें - कोहली ने किया एक ही टेस्ट में 0 और शतक का कमाल, ये हैं पिछले 5...