मुख्यमंत्री ने रैनबसेरे में अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 04 दिसम्बर 2017, 10:16 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सोमवार को बांगड़ अस्पताल के पास रामनिवास गार्डन के पीछे मोती डूंगरी गणेश मंदिर ट्रस्ट द्वारा रैन बसेरों में निशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने रैनबसेरे में पुरुषों और महिलाओं को अपने हाथ से खाना परोसा और उनकी कुशलक्षेम पूछी। उनके साथ स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी और महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने भी लोगों को भोजन परोसा।

उन्होंनेे रैनबसेरे की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस अवसर पर मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के महंत पंडित कैलाश शर्मा, आदर्श नगर विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, आयुक्त रवि जैन व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि मोतीडूंगरी गणेश मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष रैन बसेरों में निशुल्क भोजन वितरण किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी मोतीडूंगरी गणेश मंदिर ट्रस्ट द्वारा रैन बसेरों में निशुल्क भोजन वितरण शुरू किया गया है।

ये भी पढ़ें - ठाकुरजी की बदली दिनचर्या, ओढ़ी रजाई, भोग में गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू