गजब! शादी के दिन दूल्हे के मन में उठते है ये सवाल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 08 अप्रैल 2016, 5:57 PM (IST)

क्या बात है आज तक सुना था कि शादी के दिन लड़की असमंजस में होती है कि वे अपने नए घर को कैसे अपनाएगी। नए घर वाले उसके साथ कैसा व्यव्हार करेंगे, क्या वो सबको खुश रख पाएगी। लेकिन आज हम कुछ ऐसा लाएं हैं, जिन्हे सुनने के बाद हस्ते रह जाएंगे, क्योंकि यहाँ बात किसी और कि नहीं बल्कि लड़कों की हो रही है। जी हाँ, आज हम आपको बताने जा रहे है की शादी के वक़्त लड़के क्या -क्या सोचते है, ऎसी कौनसी बातें हैं जिनकी वजह से वे पूरी शादी में कुछ वक़्त का एकांत ढूंढते है।

अगली स्लाइड में जानिए अपनी शादी में क्या-क्या सोचते है दूल्हे......
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

क्या लड़की मेरे लिए सही है

अगर लव मैरिज है तो ठीक है, लेकिन शादी अगर अरेंज है तो लड़के मानो पागल से हो जाते है और पागलो वाली हरकते करते है। उनके मन में सबसे पहला सवाल यही आता है की लड़की मेरे लायक है की नहीं, क्या वो उसके टेस्ट को एक्सेप्ट करेगी, क्या वो उसे जीवन भर प्यार करेगी की नहीं, या वो सुन्दर है की नहीं। इन सवालों में दूल्हा इतना व्यस्त हो जाता है की उसे पता ही नहीं लगता कि उसकी शादी कब हो गई। फिर क्या फिर उसके दोस्त उसका पोपट बनाते है।

क्या उसने रीति रिवास सही से निभाए

जी हाँ, जो लड़के सीधे होते है वो अपनी सेल्फ रेस्पेक्ट से जुडी चीज़ी के बारे में सोचते है, जैसे उन्होंने शादी के दौरान सभी रीति रिवास को सही से निभाया के नहीं। क्योंकि सवाल उसका नहीं उसके परिवार कि इज्जत का होता है।

सालियों को कितने पैसे देने पड़ेंगे

अक्सर शादियों में जूता चुराई कि रसम होती है, जिसमे लड़के की साली जूता चुराती है। अगर लड़के को जूता वापस चाहिए तो उसे पैसे देने पड़ते है। बस इसी का डर लड़के को शादी से पहले खाए जाता है कि सालियों को कितने पैसे देने पड़ेंगे, पैसे देने के बाद दोस्तों को पार्टी भी देनी पड़ेगी, उसके लिए पैसे बचेंगे कि नहीं।

क्या मै सुन्दर लग रहा हुँ

शादियों मे सिर्फ दुल्हन कि सुंदरता को नहीं बल्कि लड़कों की सुंदरता को भी परखा जाता है। दोनों की सुंदरता को तोला जाता है कि दोनों मे से कौन सुन्दर लग रहा है।

घर का खर्च कैसे उठाऊंगा

अक्सर शादी से पहले लड़के की इनकम के बारे मै पुछा जाता हैै। कहा जाता है की लड़का ठीक ठाक कमा लेता है न, हमारी लड़की को खुश रखेगा। इतने सारे सवाल लड़के का मानसिक संतुलन बिगाड़ देते है, जिससे लड़का इस सोच मे पड़ जाता है कि उसकी आने वाली बीवी के कितने खर्चे होंगे।

क्या मै माँ और बीवी के बीच का बकरा बनुगा

कहते हैं सास बहु का रिश्ता ऐसा होता है, जो चाहे तो घर मै प्रलय ले आए और चाहे तो घर मै खुशियों की बाड़ भी ला सकती हैे। कितना भी करलो सास- सास होती है, एक न एक दिन रंग तो दिखाती ही है और बहु भी किसी से कम नहीं होती। और ऐसे में बेचारे पति को मुर्गा बनना पड़ता है और आखरी में हलाल भी हो जाता है। शादी से पहले लड़के का सबसे बड़ा डर यही होता है।