जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
सचिन पायलट आज श्रीगंगानगर जिले के घड़साना पहुॅंचें, जहॉं सिंचाई हेतु पानी की मॉंग को लेकर पड़ाव डाले किसानों से
मुलाकात की।
पायलट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा
सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है और उनकी वाजिब मॉंगों पर विचार करने
के स्थान पर उन्हें लम्बित रख कृषि को नुकसान पहुॅंचा रही है। उन्होंने कहा कि सुई
बॉंध की मॉंग लम्बे समय से चल रही है जिसे लेकर किसान संघर्षरत है, परन्तु बड़ा दुर्भाग्य है कि सरकार किसानों की इस मॉंग की अनदेखी
कर चुप बैठी है। उन्होंने कहा कि गत् लम्बे समय से आईजीएनपी के चार चरणों में दो चरणों
से सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी की मॉंग को लेकर किसान आन्दोलन कर रहे हैं, परन्तु उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सिंचाई
हेतु पानी की उपलब्धता नहीं होने से किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुॅंचेगा, क्योंकि समय पर पानी नहीं मिलने से फसल की पैदावर कम हो जायेगी।
उन्होंने कहा कि बीकानेर सम्भाग में सेम की समस्या भी जारी है और प्रधानमंत्री को पत्र
लिखने के बाद भी अब तक इस समस्या के समाधान के लिए केन्द्र व राज्य सरकार ने कोई कदम
नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि ऐटा सिंगनासर माईनर के संदर्भ में अनेकों बार किसानों
द्वारा पड़ाव डाले जाने के बावजूद सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मूंगफली, जौ, सरसों की खरीद समर्थन मूल्य
पर नहीं हो रही है, मूंगफली 4450 रूपये की जगह
3600 रूपये में बेचनी पड़ रही है और सरसों भी 3700 रूपये की जगह 3200 रूपये में बेचनी
पड़ रही है जिसके कारण किसानों को उनकी लागत तक का मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार दिखावे
के लिए किसानों के हित की बात करती है, परन्तु वास्तविकता
में सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में खाद्-बीज
महँगा होने व सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से किसान परेशान है और केन्द्र सरकार की
नोटबंदी ने कृषि को बुरी तरह से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि फसली ऋण में से
बिना किसानों को बताये बीमा का प्रीमियम काटा जा रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई
है। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों की सिंचाई की मांग को पूरा नहीं किया गया तो किसानों
के हित के लिए राज्यव्यापी आन्दोलन किया जायेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे