मुंबई। अभिनेत्री प्राची तेहलान का कहना है कि उनके और ‘इक्यावन’ के उनके सह कलाकार नमिश तनेजा के बीच एक ‘अनकहा रिश्ता’ है।
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में प्राची (सुशील) और नमिश (सत्या) के बीच एक अजीब सी केमिस्ट्री है, जिसमें दोनों एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते नजर आते हैं।
प्राची ने ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में बताया, ‘‘हमारे किरदार ऐसे हैं कि सुशील और सत्या हर स्थिति में एक-दूसरे से मुकाबला करते हैं। सत्या को हमेशा जीतना सिखाया गया है, जिस वजह से सत्या, सुशील से ईष्र्या करता है क्योंकि वह ट्रॉफी जीत लेती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे और नमिश के बीच एक अनकहा रिश्ता है और यही हमें बेहतरीन दोस्त बनाता है। हम अक्सर एक-दूसरे के परिवारों के साथ समय बिताते हैं और हमारे बीच कोई औपचारिकता नहीं है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जब भी हमें कोई एक्शन सीन करना होता है, तो मैं उससे कभी नहीं शर्माती या अजीब महसूस नहीं करती।’’
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - सलमान ने बानी को ऐसा क्या कह दिया कि घरवालों को लगी मिर्ची