कर्ज से परेशान व्यक्ति ने रेल के नीचे आकर की आत्महत्या

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 26 नवम्बर 2017, 3:59 PM (IST)

बठिंडा। संगत मंडी गांव कुट्टी कृष्णपुरा में खेत मजदूर ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मजदूर पर 2 लाख का कर्ज था। गुरप्रीत सिंह (18) पुत्र कशमीर सिंह गांव में बलकौर सिंह के पास काम करता था। कर्ज से परेशान होकर उसने रेलगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली।

गुरप्रीत सिंह ने 22 नंबर फाटक के निकट रेलगाड़ी के नीचे आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गांव के सरपंच सुखपाल सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह के पिता कशमीर सिंह ने कुछ माह पहले अपनी 2 लड़कियों का विवाह किया था जिस पर उनके काफी पैसे खर्च हो गए। यह पैसे उन्होंने गांव के ही कुछ व्यक्तियों व बैंक से लिए थे। घर की हालत दयनीय होने के कारण वह पैसे लौटाने में असमर्थ था, जिस कारण गुरप्रीत परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने खुदकुशी कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे