ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने की इन दो स्टार की बराबरी, ये हैं...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 25 नवम्बर 2017, 4:46 PM (IST)

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को इस दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। स्मिथ कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं। स्मिथ ने अब इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में शतक जमाकर एक बार फिर खुद को साबित किया। स्मिथ ने 326 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से नाबाद 141 रन की पारी खेली। यह स्मिथ के करिअर का 21वां टेस्ट शतक है।

28 वर्षीय स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट में शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से 9वें स्थान पर आ गए हैं। स्मिथ ने डेविड बून और नील हार्वे की बराबरी कर ली। 57वां टेस्ट खेल रहे स्मिथ के 61.23 के औसत से 5511 रन हो गए हैं। उनके खाते में 21 अर्धशतक भी हैं और टॉप स्कोर 215 रन है। स्मिथ के 103 वनडे में 3329 और 30 टी20 मुकाबलों में 431 रन हैं।

अब हम नजर डालेंगे ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सर्वाधिक शतक जमाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रिकी पोंटिंग

टेस्ट : 168
रन : 13378
औसत : 51.85
अर्धशतक : 62
शतक : 41
टॉप स्कोर : 257 रन


ये भी पढ़ें - ...तो इस दिग्गज को पछाड़ दूसरे स्थान पर आएंगे विराट कोहली

स्टीव वॉ

टेस्ट : 168
रन : 10927
औसत : 51.06
अर्धशतक : 50
शतक : 32
टॉप स्कोर : 200 रन


ये भी पढ़ें - भारत के खिलाफ इस मामले में नं.1 बल्लेबाज हैं जॉर्ज बेली, ये हैं टॉप...

मैथ्यू हेडन

टेस्ट : 103
रन : 8625
औसत : 50.73
अर्धशतक : 29
शतक : 30
टॉप स्कोर : 380 रन


ये भी पढ़ें - ईडन गार्डंस में अब तक लगे हैं 13 शतक, रोहित नं.1, ये हैं पिछले 5

डॉन ब्रेडमैन

टेस्ट : 52
रन : 6996
औसत : 99.94
अर्धशतक : 13
शतक : 29
टॉप स्कोर : 334 रन


ये भी पढ़ें - सिर्फ कंगारू क्रिकेटर वाटसन ने किया है यह कमाल, ये हैं टॉप...

माइकल क्लार्क

टेस्ट : 115
रन : 8643
औसत : 49.10
अर्धशतक : 27
शतक : 28
टॉप स्कोर : नाबाद 329 रन

ये भी पढ़ें - वीवीएस लक्ष्मण ने चुनी अपनी ड्रीम टीम, दो भारतीय शामिल