कोटा। गुमानपुरा थाना इलाके में मामूली कहासुनी पर तीन युवक ने एक युवक पर चाकुओं से वार कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आरोपियों ने युवक की कमर पर वार किए। जिसके बाद परिजनों ने युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के मुताबिक घायल शाहरूख गुमानपुरा में काम करता है। ऐसे में
पड़ोस की दुकान पर काम करने वाले दानिश के साथ शाहरूख के दोस्त से कहासुनी
हो गई। जिसके बाद दानिश ने अपने साथियों को मौके पर बुलाकर मारपीट शुरू कर
दी।
ये भी पढ़ें - शर्त या पागलपंथी!निगली एक फुट लंबी संडासी
वहीं बीच बचाव कर रहे शाहरूख की कमर ओर पीठ पर युवक ने चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके स फरार हो गए। जिसके बाद परिजन घायल युवक को अस्पताल लेकर गए।
ये भी पढ़ें - लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके