हाफिज सईद ने ऐसे मनाया अपनी आजादी का जश्न, उगला भारत के खिलाफ जहर

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 24 नवम्बर 2017, 10:53 AM (IST)

लाहौर। जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद को पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार आधी रात रिहा कर दिया। अब हाफिज सईद पाकिस्तान में आजाद है। रिहा होने के बाद हाफिज सईद ने केक काटकर अपनी आजादी का जश्प मनाया। मालूम हो कि हाफिज सईद मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है। हाफिज सईद की रिहाई मुंबई हमलों की बरसी से ठीक 48 घंटे पहले हुई है। हाफिज सईद कई माह से पास्तिान में अपने घर में नजरबंद था। रिहा होने के बाद पाकिस्तानी अधिकारी हाफिज को साहिब जी कहकर संबोधित कर रहे थे।

हाफिज सईद की रिहाई के वक्त उसके आवास के बाहर जमात उद दावा के कार्यकर्ता बडी संख्या में मौजूद थे। हाफिज के रिहा होते ही जमात उद दावा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और भारत विरोधी नारे लगाए। रिहाई के बाद हाफिज ने जमात उद दावा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हाफिज सईद ने कहा कि कश्मीर के खिलाफ उसकी लडाई जारी रहेगी। साथ ही हाफिज ने भारत के खिलाफ जहर उगला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रिहाई के बाद हाफिज का वीडियो भी सामने आया है। एक विडियो में हाफिज अपने कुछ साथियों के साथ नजर आ रहा है। विडियो में हाफिज केक काटता और मिठाई खाता दिख रहा है। उसने कहा कि भारत और अमेरिका के दबाव पर उसे हिरासत में लिया गया था।

हाफिज की रिहाई ने भारतीय की खुफिया एजेंसियों की चिंता भी बढा दी है। माना जा रहा है कि हाफिज कश्मीर में खुले तौर पर आतंकी गतिविधियों में सक्रिय होने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें - अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली