PICS:आर्मी स्कूल में अचानक पहुंचे धोनी, बच्चों संग यूं बिताया वक्त

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 23 नवम्बर 2017, 4:05 PM (IST)

श्रीनगर। टीम इंडिया के क्रिकेटर और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को अचानक श्रीनगर के आर्मी पब्लिक स्कूल में पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों से मुलाकात की। आर्मी स्कूल में धोनी की ये यात्रा बच्चों के लिए एक सरप्राइज थी। चिनार कॉप्र्स ने धोनी की इस विजिट की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की हैं। पोस्ट में कहा गया कि धोनी ने बच्चों के साथ बात की और कहा कि पढ़ाई और खेल दोनों जरूरी हैं।

आर्मी पब्लिक स्कूल में धोनी की यात्रा के बारे में घोषणा नहीं की थी। धोनी बादामीबाग स्थित चिनार कॉप्र्स हेडक्वार्टर्स पहुंचे। इसके बाद आर्मी पब्लिक स्कूल पहुंचे और बच्चों से मुलाकात की। एक आर्मी अफसर के मुताबिक बच्चे धोनी को अपने बीच पाकर बेहद खुश हुए। चिनार कॉप्र्स ने विजिट की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- लेफ्टिनेंट कर्नल (ऑनरेरी) महेंद्र सिंह धोनी ने बच्चों के साथ बातचीत की।

उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेल की अहमियत पर भी जोर डाला। आपको बता दें कि 2011 में भारतीय सेना ने धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी थी। कपिल देव के बाद धोनी दूसरे ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें सेना ने मानद रैंक दी है।

तस्वीरें देखने के लिए आगे के स्लाइड पर क्लिक करें

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - ...तो इस दिग्गज को पछाड़ दूसरे स्थान पर आएंगे विराट कोहली

ये भी पढ़ें - भारत के खिलाफ इस मामले में नं.1 बल्लेबाज हैं जॉर्ज बेली, ये हैं टॉप...

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....