क्रिकेटर जहीर खान ने अभिनेत्री सागरिका घाटगे से की शादी, देखें...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 23 नवम्बर 2017, 2:43 PM (IST)

मुंबई। भारत के पूर्व दिग्गज बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने गुरुवार को अभिनेत्री सागरिका घाटगे को अपना हमसफर बना लिया। जहीर-सागरिका ने मुंबई स्थित घर में रजिस्टर मैरिज की है। शादी में दोनों के करीबी दोस्त और परिजन मौजूद थे। सागरिका ने नारंगी साड़ी और मैरून एम्ब्रायडरी वाला ब्लाउज पहन रखा था।

दूसरी ओर, जहीर कुर्ते-पजामे में दिखे। 27 नवंबर को मुंबई के ताज महल पैलेस में रिसेप्शन होगा। इसमें खेल और बॉलीवुड जगत से जुड़ी कई हस्तियों के मौजूद रहने की संभावना है। शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन्होंने सगाई की जानकारी भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सागरिका को चक दे इंडिया फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। वह एक्टर विजेंद्र घाटगे की बेटी हैं। विजेंद्र कागल के राजपरिवार से हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सागरिका की दादी इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर तृतीय की बेटी हैं। सागरिका से पहले जहीर कई साल तक एक और अभिनेत्री ईशा शरबानी के साथ रिलेशनशिप में थे। 38 वर्षीय जहीर और 31 वर्षीय सागरिका की शादी को लेकर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी। क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच का रिश्ता नया नहीं है। माना जा रहा है कि जल्द ही भारतीय कप्तान विराट कोहली भी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ विवाह कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - भारत के खिलाफ इस मामले में नं.1 बल्लेबाज हैं जॉर्ज बेली, ये हैं टॉप...

ये भी पढ़ें - ईडन गार्डंस में अब तक लगे हैं 13 शतक, रोहित नं.1, ये हैं पिछले 5


ये भी पढ़ें - अब यह दिग्गज भी हुआ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खेल का मुरीद

ये भी पढ़ें - रोहित इस मामले में इन्हें पछाड़ आए पहले स्थान पर, देखें टॉप...