मुंबई। फिल्म ‘फुकरे’ में भोली पंजाबन का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि गलतफहमी की वजह से उनके हाथ से भोली पंजाबन का किरदार निकलने वाला था।
एक बयान के मुताबिक, शुरुआत में किसी ने ऋचा को भोली पंजाबन के किरदार के बारे में गलत जानकारी दी थी, जिस वजह से वह इस किरदार को लेकर उलझन में थी लेकिन बाद में फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहान से इस किरदार के बारे में बात कर वह भोली पंजाबन के किरदार को समझ सकीं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ऋचा ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि हनी ने मुझे बचा लिया और मुझे फिल्म के
निर्देशक मृघदीप सिंह लांबा और निर्माता एक्सेल एंटरटेनमेंट से मिलाया।
एक्सेल और मेरा बहुत लंबा साथ है। मुझे उनके साथ काम करना पसंद है।’’
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - क्या तीसरी शादी की फिराक में हैं आमिर खान?