लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 18 नवम्बर 2017, 3:47 PM (IST)

लखनऊ। गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर है। राजनाथ सिंह यहां एक कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे और फिर देर रात दिल्ली लौट जाएंगे।
राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे।

इसके बाद एयरपोर्ट से सीधे अपने सरकारी आवास चार कालीदास मार्ग के लिए रवाना हो गए। शाम को चार बजे से उनका महानगर बूथ सम्मेलन में शामिल होने का कार्यक्रम है।

यह बूथ सम्मेलन कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर निरालानगर में आयोजित हो रहा है। इसके बाद राजनाथ सिंह फिर अपने आवास जाएंगे। रात को वह वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे