झांसी। जखो राखे साईंया मार सके न कोय। यह कहावत एक बार फिर सावित उस समय हुई जब बुंदेलखंड में झांसी जनपद के एरच थाना क्षेत्र में पूंछ-एरच मार्ग पर सवारियों से भरी कार पलट गई। जिसमें सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे है।सूचना पर पुलिस पहुंच गई है।
झांसी जनपद के एरच थाना क्षेत्र में पूंछ-एरच मार्ग पर तेज रफ्तार से चल रही थी। तभी वह अनियंत्रित होकर सरांय गांव के पास विनायक स्कूल के सामने बने एक छोटे से ढाबे के आगे पलट गई है । जिसमें 2 लोग सवार थे। दोनों लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं। दोनों गाड़ी से निकलकर घर जा चुके हैं। गाड़ी पूंछ गांव की बताई जा रही है । गाड़ी एरच से पूंछ की तरफ जा रही थी। तभी की अचानक छोटे से पेड़ पर चढ़ने के बाद पलट गई। अन्यथा पेड़ ना होता तो गाड़ी सीधा ढाबे में जा घुसती फिलहाल दोनों लोग सुरक्षित है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे