सानिया मिर्जा हुईं 31 साल की, जीत चुकी हैं 6 ग्रैंडस्लैम युगल खिताब

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 15 नवम्बर 2017, 3:48 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा बुधवार को 31 साल की हो गईं। सानिया का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था। सानिया वर्ष 2003 में प्रोफेशनल खिलाड़ी बन गई थीं। सानिया वर्ष 2013 में एकल वर्ग से संन्यास ले चुकी हैं। सानिया युगल वर्ग में काफी समय तक वूमैंस टेनिस एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में नं.1 पोजिशन पर रही हैं।

सानिया तीन महिला और तीन मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकी हैं और पांच बार रनरअप रहीं। एकल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वर्ष 2005 में अमेरिकी ओपन के चौथे राउंड तक पहुंचना था। इसके अलावा वे दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे और चार दफा विंबलडन व दो बार फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर तक पहुंचने में सफल रहीं।

सानिया ने एकल व युगल वर्ग को मिलाकर कुल 42 डब्ल्यूटीए और 18 आईटीएफ खिताब जीते हैं। सानिया को वर्ष 2004 में अर्जुन पुरस्कार, 2006 में पद्मश्री और 2016 में पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। सानिया का नाम टाइम मैगजीन ने वर्ष 2016 के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में रखा था।

सानिया के व्यक्तिगत जीवन के बारे में बात करें तो उन्होंने वर्ष 2009 में अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से सगाई की थी। हालांकि कुछ कारणों से वे विवाह बंधन में नहीं बंध पाए। सानिया ने 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी कर ली।

अब हम देखेंगे सानिया के 6 ग्रैंडस्लैम खिताबों का लेखा-जोखा :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1

वर्ग : महिला युगल
कब : वर्ष 2015
सरफेस : ग्रास
टूर्नामेंट : विंबलडन
जोड़ीदार : मार्टिना हिंगिस (स्विट्जरलैंड)
फाइनल : सानिया-हिंगिस ने एकेटरिना मकारोवा-एलेना वेसनिना को 5-7, 7-6, 7-5 से हराया


ये भी पढ़ें - 38 के हुए कैरेबियाई स्टार क्रिस गेल, ये हैं 5 सबसे बड़ी पारियां

2

वर्ग : महिला युगल
कब : वर्ष 2015
सरफेस : हार्ड
टूर्नामेंट : यूएस ओपन
जोड़ीदार : मार्टिना हिंगिस (स्विट्जरलैंड)
फाइनल : सानिया-हिंगिस ने केसी डेलाकुआ-यारोस्लावा श्वेडोवा को 6-3, 6-3 से हराया


ये भी पढ़ें - भारत के खिलाफ इस मामले में नं.1 बल्लेबाज हैं जॉर्ज बेली, ये हैं टॉप...

3

वर्ग : महिला युगल
कब : वर्ष 2016
सरफेस : हार्ड
टूर्नामेंट : ऑस्ट्रेलियन ओपन
जोड़ीदार : मार्टिना हिंगिस (स्विट्जरलैंड)
फाइनल : सानिया-हिंगिस ने आंद्रिया हलावकोवा-लूसी हृडेका को 7-6, 6-3 से हराया


ये भी पढ़ें - अब यह दिग्गज भी हुआ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खेल का मुरीद

4

वर्ग : मिश्रित युगल
कब : वर्ष 2009
सरफेस : हार्ड
टूर्नामेंट : ऑस्ट्रेलियन ओपन
जोड़ीदार : महेश भूपति
फाइनल : सानिया-भूपति ने नतालि डेची-एंडी रैम को 6-3, 6-1 से हराया


ये भी पढ़ें - मोईन अली के खाते में ऐसे जुड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, ये हैं...

5

वर्ग : मिश्रित युगल
कब : वर्ष 2012
सरफेस : क्ले
टूर्नामेंट : फ्रेंच ओपन
जोड़ीदार : महेश भूपति
फाइनल : सानिया-भूपति ने क्लाउडिया जेंस इग्नेसिक-सेंटियागो गोंजालेज को 7-6, 6-1 से हराया


ये भी पढ़ें - ऑटो ड्राईवर के बेटे हैं सिराज, सनराइजर्स ने दी थी इतनी कीमत

6

वर्ग : मिश्रित युगल
कब : वर्ष 2014
सरफेस : हार्ड
टूर्नामेंट : यूएस ओपन
जोड़ीदार : ब्रूनो सोरेस (ब्राजील)
फाइनल : सानिया-सोरेस ने अबिगेल स्पीयर्स-सेंटियागो गोंजालेज को 6-1, 2-6, 11-9 से हराया

ये भी पढ़ें - वर्ष 2017 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने एल्गर, ये हैं...