विद्युत वितरण श्रमिक संघ का संभागीय कार्यालय पर प्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 15 नवम्बर 2017, 2:49 PM (IST)

कोटा। जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ ने आज अपनी विभिन्न मांगों के साथ संभागीय मुख्य अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान झालावाड़ से आए विद्युत कर्मचारियों की समस्याओं को भी मुख्य संभागीय अभियंता के सामने रखा ओर अपना विरोध जताया।

कर्मचारियों का कहना है कि 2015 में झालावाड़ में हड़ताल के दौरान कई कमचारियों का स्थानान्तरण कर दिया गया था। जिसके कारण कार्रवाही के दौरान उनकी पदोन्नति नहीं हो सकी। ऐसे में झालावाड़ में कर्मचारियाें को आज भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारां के दिलोद गांव में अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाही करने गई विजलेंस की टीम पर वहां के ग्रामीणों ने पत्थरों ओर लाठियों से हमला कर दिया था।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस घटना में विजलेंस की टीम के कई कर्मचारी घायल हो गए थे, लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने अभी तक एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया। ऐसे में घटना में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की भी कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता के सामने रखा। वहीं मुख्य अभियंता ने सभी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर