मुंबई। फिल्मकार रोहित शेट्टी की कॉमेडी/हॉरर फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ ने रिलीज होने के बाद के 24 दिनों में भारत में 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म ने रविवार को 1.69 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 201.43 करोड़ की कमाई कर चुकी है। गोलमाल अगेन 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।
शेट्टी ने एक बयान में कहा, ‘मैं फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से बहुत खुश हूं और फिल्म को पसंद करने के लिए विश्व भर के दर्शकों का धन्यवाद देता हूं।’ इस फिल्म में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश मुख्य किरदार में हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीओओ शिबाशीश सरकार ने कहा, ‘बॉक्स ऑफिस पर ऐसे
चमत्कार करना एक फिल्म के लिए बहुत ही दुलर्भ है। हम अपने मित्र और साझेदार
रोहित को उनके अविश्वसनीय दृष्टिकोण के लिए धन्यवाद देते है जिसकी वजह से
यह संभव हो पाया।’
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं, हॉलीवुड स्टार्स हैं बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल