ब्राह्मण समाज पर अभ्रद टिप्पणी के विरोध में निंदा प्रस्ताव, कमेटी का गठन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 14 नवम्बर 2017, 08:44 AM (IST)

भरतपुर। श्री ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में नगर विकास न्यास के सचिव लक्ष्मीकांत बालौत द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई अभ्रद टिप्पणी के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कौशलेश शर्मा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पं. रामकिशन थे। विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता गिरधारी तिवारी थे।

बैठक में सर्व सम्मति से लक्ष्मीकांत बालौत द्वारा ब्राहमण समाज पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के संबंध में निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया तथा आगामी कार्ययोजना हेतु 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में संयोजक नैमीचंद मुदगल, सह संयोजक मनोज भारद्वाज, गंगाराम पाराशर, सुबोध चंसौरिया, बनवारी लाल शर्मा, जीवनलाल शर्मा, हरस्वरूप सरपंच, दीपक मुदगल, लखन शर्मा, देवव्रत टिन्ना, सुभम ब्रजवासी को नियुक्त किया गया है। बैठक में पूर्व सांसद पं0राम किशन, गिरधारी तिवारी, इन्द्रजीत भारद्वाज, दयाचंद पचैरी, दाउदयाल शर्मा, योगेश उपमन, ऋषिपाल तिवारी, विद्यासागर शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, रमेश ठेकेदार, नत्थीलाल दीक्षित, पुष्पेन्द्र बरसानियां, राजेन्द्र शर्मा, मनीष तिवारी, विशाल तिवारी, पुष्पेन्द्र लवानियां, संजय लवानियां, श्याम कटारा, दीपक मुदगल, ओमप्रकाश लवानियां, आनन्द बिहारी भारद्वाज, चेतन शर्मा, चन्द्रकांत शर्मा, मोहन शर्मा, आलोक शर्मा पींगोरा, शेखर, दिव्यांश चतुर्वेदी, समय सिंह ठाकुर, निक्की चैधरी, अंकित सिंह, राघवेन्द्र धम्मू, अमित चैधरी, विनोद उपाध्याय, हरीदत्त भारद्वाज आदि के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे