जयपुर। प्रदेश में 33 मांगों को लेकर चल रही डॉक्टरों की हड़ताल के मामले में सचिवालय में रविवार को दोपहर 2 बजे से शुरू हुई वार्ता गतिरोध के बीच जारी है। अभी रेजिडेंट्स डॉक्टरों द्वारा सरकार से अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर वार्ता की जा रही है। रात करीब सवा दस बजे तक यही बताया गया कि वार्ता के बुलाए गए कमेटी के रेजिडेंट्स प्रतिनिधियों के आने के बाद वार्ता में उनकी मांगों के बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना था कि दिन में सरकार से साथ हुई वार्ता में उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी थी। उन्हें मौखिक रूप से ही आश्वासन दिया गया था। रेजिडेंट्स प्रतिनिधियों के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे