डॉक्टरों की सरकार से गतिरोध के बीच वार्ता जारी, हड़ताल खत्म का अभी ऐलान नहीं

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 12 नवम्बर 2017, 8:53 PM (IST)

जयपुर। प्रदेश में 33 मांगों को लेकर चल रही डॉक्टरों की हड़ताल के मामले में सचिवालय में रविवार को दोपहर 2 बजे से शुरू हुई वार्ता रात 9 बजे तक गतिरोध के बीच जारी रही। इस दौरान अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि वार्ता अभी चल रही है। सकारात्मक माहौल बना हुआ है, लेकिन अभी हड़ताल खत्म नहीं हुई है।

चौधरी ने बताया कि अभी कुछ मांगों पर सहमति नहीं बनी है। थोड़ी देर में स्थिति साफ हो पाएगी। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। सभी मांगों का एक साथ समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



यह भी पढ़े : यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...