सूखा छुहारें में समाएं पौष्टिक गुण

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 नवम्बर 2017, 4:24 PM (IST)

फलों के महत्व से आप सब परिचित ही होंगे, हां आज हम आपको छुहारे के महत्व की संक्षिप्त जानकारी देने का प्रयासा करेंगे। खजूर की सूखी हुई अवस्था को ही छुहारे के नाम से जाना जाता है। बडे ही पौष्टिक गुणों से युक्त होता है यह जोडों में इसका सेवन शरीर की उष्णता को गर्मियों में शरीर की ऊर्जा बरकरार रखता है छुहारा। छुहारा आयरन, कैल्यिशम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, तांबा आदि जैसे पोषक तत्वों से भरा हुआ है। सुबह-शाम तीन छुहारे खाकर बाद में गर्म पानी पीने से कब्ज दूर होती है। अगर शरीर में खून की कमी है या फिर पेट में एसिडिटी बनती है तो खजूर खाइये। तो आइये जानते हैं छुहारा खाने के लाभ के बारे में...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

भूख बढाने के लिए छुहारे का गूदा निकाल कर दूध में पकाएं। उसे थेडी देर पकाने के बाद ठंडा करके पीस लें। यह दूध बहुत पौष्टिक होता है। इससे भूख बढती है और खाना भी पच जाता है।

ये भी पढ़ें - प्यार में कुछ एक दूसरे को ऐसे बुलाते है लव बर्ड्स

अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्यिां मजबूत हो, तो दूध में छुहारा उबालकर इसका सेवन करें, क्योंकि इसमें सेलेनियम, मैग्नीज, कैल्शियम और कॉपर अधिक मात्रा में पाया जाता है।

ये भी पढ़ें - आखिर क्यों कहा जाता है पति को परमेश्वर

छुहारे वाले दूध में अधिक मात्रा में पौटेशियम होता है। इसका सेवन करनेसे पेट दर्द और डायरिया जैसी समस्या से राहत मिल जाती

ये भी पढ़ें - खट्टे फलों के सेहतभरे लाभ जानकर हैरान हो जाएंगे आप!

छुहारा में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी पाया जाता है। जो कि आपकी त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है। साथ ही यह आपके बॉडी में नए सेल्स का निर्माण करता है।

ये भी पढ़ें - दूध किसके पहले-किसके बाद नहीं पीएं...