जर्मनी के इस पुरुष नर्स ने ली 106 मरीजों की जान, वजह जान उड़ जाएंगे होश!

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 नवम्बर 2017, 6:18 PM (IST)

बर्लिन। जर्मनी में एक पुरुष नर्स की खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ है। आरोप है कि इस सनकी पुरुष नर्स ने जानलेवा ड्रग्स का इस्तेमाल कर 100 से ज्यादा मरीजों की हत्या कर दी। आरोप है कि उसने बोरियत दूर करने के लिए मरीजों को लीथल इंजेक्शन दिए थे। जांचकर्ताओं ने गुरुवार को बताया कि मरने वाले लोगों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है क्योंकि कुछ और शवों का परीक्षण किया जा रहा है। नील्स होजेल (41) नामक यह पुरुष नर्स 2015 में दो हत्याओं के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है।

होजेल पर उत्तरी ब्रेमेन के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती चार और मरीजों की हत्या की कोशिश का भी आरोप है। आपको बता दें कि पुलिस ने बीते अगस्त में बताया था कि होजेल ने करीब 90 अन्य मरीजों की हत्या की है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने कई हत्याओं की जांच पूरी कर ली है। उन्होंने हेजेल को 16 और हत्याओं का दोषी माना है। वर्ष 1999 से 2005 के बीच होजेल दो स्थानीय अस्पतालों में नर्स था और इसी दौरान उसने मरीजों की की हत्या की। ओल्डेनबर्ग में अभियोजन पक्ष ने कहा कि वह अगले साल हेजेल पर कुछ और आरोप लगाएंगे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आरोप है कि हेजेल मरीजों को जानबूझ कर ड्रग्स की अधिक मात्रा देता था। इससे या तो मरीजों को हार्ट अटैक आ जाता था या उनके शरीर के दूसरे अंग काम करना बंद कर देते थे। इसके बाद वह इनका इलाज करता था और यदि इन्हें बचाने में सफल हो जाता तो अपने सीनियर्स के बीच उसका नाम हो जाता था।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने हेजेल के कारण गंभीर स्थिति में इलाज करा रहे मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। जांचकर्ताओं ने बताया कि हेजेल को सही तरीके से मरीजों की पूरी संख्या तो याद नहीं है, लेकिन उसने 30 ऐसी घटनाओं की तस्दीक की है।

ये भी पढ़ें - परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी