कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार, माफिया और अवैध धन्धें ख़त्म करने के लिए वचनबद्ध

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 नवम्बर 2017, 3:34 PM (IST)

चंडीगढ़।पंजाब के वन विभाग और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने राज्य भर में वन विभाग की ज़मीनों पर किये नाजायज कब्ज़े छुड़ाने का अमल तुरंत शुरू करने के आदेश दिए हैं।
आज यहां वन विभाग के उच्च आधिकारियों के साथ की मीटिंग के दौरान स. साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि राज्य भर में वन विभाग की ज़मीनों पर किये गए अवैध कब्ज़े छुड़ाने का आर भ आज मत्तेवाड़ा, लुधियाना में 35 एकड़ ज़मीन छुड़ा कर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गोरसियां ख़ान मुह मद, जि़ला लुधियाना में 80 एकड़, कोट ऊमरां, लुधियाना में 147 एकड़, कुल 227 एकड़ ज़मीन पर अवैध कब्ज़े सामने आए हैं। उन्होंने लुधियाना के बाकी अवैध कब्ज़े छुड़ाने के लिए अतिरिक्त मु य सचिव, वन विभाग, श्री डी.पी. रैडी को लुधियाना में जि़ला के उच्च आधिकारियों के साथ तुरंत मीटिंग करने के आदेश भी दिए।
स. धर्मसोत ने कहा कि राज्य की कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब में भ्रष्टाचार, हर तरह का माफियें और नाजायज और अवैध धंधे ख़त्म करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य भर में वन विभाग के अंतर्गत कुल 2185 एकड़ ज़मीन आती है। उन्होंने कहा कि यह नाजायज कब्ज़े करने वाले कोई भी हों या प्रभाव रखते हों, नाजायज कब्ज़े कठोरता से छुड़ाए जाएंगे। उन्होंने आधिकारियों को नाजायज कब्ज़े छुड़ाने के लिए निशानदेही लगा कर बुर्जियां लगााने एवं तारबन्दी करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए भी कहा।स. धर्मसोत ने विभागीय आधिकारियों को विशेष स्थानों पर वन/पेड़ लगाने संबंधी स्लोगन और वन क्षेत्रों की सीमाओंं पर वन विभाग के नियम और शिकायतों के लिए संपर्क नंबर प्रर्दशित करने के आदेश दिए। उन्होंने वन विभाग के वि िान्न डिपूओं में पड़ी लकड़ी को और विभाग के बेकार हो चुके समान को एक पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा बेचने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे