मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करेंगी जनसंवाद

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 नवम्बर 2017, 12:13 PM (IST)

अलवर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार सुबह अलवर पहुंची। वे अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सर्व समाज के साथ जनसंवाद करेंगी। अलवर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का हेलिपेड पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला, मोटर गैराज मंत्री हेमसिंह भड़ाना हेमसिंह भड़ाना, खान राज्य मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, बीजेपी जिलाध्यक्ष धर्मवीर सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे