शहर के 91 वार्डों में राज्य सरकार के पुतले फूंकेगी कांग्रेस : खाचरियावास

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 नवम्बर 2017, 11:23 AM (IST)

जयपुर। शहर जिला कांग्रेस की ओर से विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 1 में लोकतंत्र को खत्म करने वाले काले कानून के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि जब तक यह काला कानून खत्म नहीं किया जाएगा, तब तक जयपुर के सभी 91 वार्डों में राज्य सरकार के पुतले फूंके जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार बढ़ाने वाला, लोकतंत्र को खत्म करने वाला, प्रेस की आवाज पर बंदिश लगाने वाला, अन्याय, तानाशाही और भ्रष्टाचार को बढ़ाने वाला काला कानून किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। राज्य की भाजपा सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रदेश की जनता से माफी मांग कर इस काले कानून को तुरंत प्रभाव से निरस्त करे। यह अध्यादेश प्रदेश की जनता की पीठ में खंजर घोंपने के समान है। प्रदर्शन करने वालों में विक्रमसिंह शेखावत, मनोज मुद्गल, ज्ञानचंद सैनी, प्रभुलाल कुमावत, कमलेश सैनी, कालूराम शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे