गहराया संकट: सऊदी अरब ने अपने नागरिकों से तुरंत लेबनान छोडने को कहा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 नवम्बर 2017, 10:42 AM (IST)

रियाद। सऊदी अरब ने गुरुवार को अपने नागरिकों को जल्द से जल्द लेबनान छोडऩे का आग्रह किया है। लेबनान में रह रहे और वहां घूमने गए नागरिकों को यह निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सरकार ने सऊदी नागरिकों से लेबनान की यात्रा नहीं करने की भी सलाह दी है।

लेबनान के मौजूदा राजनीतिक संकट में सऊदी अरब की भूमिका के आरोपों के बीच यह निर्देश दिए गए हैं। सऊदी अरब और लेबनान के बीच बीते शनिवार से तनाव उस समय बढ़ा, जब लेबनान के प्रधानमंत्री साद हरीरी ने सऊदी अरब के दौरे के दौरान पद से इस्तीफे का ऐलान किया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हरीरी ने गुरुवार को फ्रांस के राजदूत फ्रांस्वा गुवेट और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख माइकल कर्वोन डीउसरो से मुलाकात की। हालांकि, हरीरी ने इस बात से इनकार किया कि उन्हें रियाद में नजरबंद रखा गया है। हरीरी ने जान को खतरा बताते हुए पद से इस्तीफे का ऐलान किया।

ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...