नई दिल्ली। अगर आप ट्विटर पर हैं तो अब आपको कैरेक्टर लिमिट करने की चिंता नहीं होगी। अब आप दिल खोलकर ट्वीट कर सकते हैं। दरअसल ट्विटर ने अपने ट्वीट की कैरेक्टर की लिमिट बढा दी है। ट्विटर ने अपने ट्वीट की कैरेक्टर लिमिट 140 से बढाकर
अगर आप भी अभी तक ट्विटर पर 140 कैरेक्टर लिमिट होने के कारण अपनी पूरी बात नहीं कह पा रहे थे तो आपके लिए बड़ी खबर है। ट्विटर ने अब ट्वीट के 140 कैरेक्टर की लिमिट खत्म कर दी है। अब आप 280 कैरेक्टर में ट्वीट कर सकते हैं। हांलांकि ट्विटर ने अपने इस फीचर के बारे में पहले ही बता दिया था लेकिन सितंबर से ही ट्व्टिर इस फीचर की टेस्टिंग कुछ यूजर्स के साथ कर रहा था।
अब आज से ट्विटर ने इस फीचर को आम यूजर्स के लिए भी जारी कर दिया गया है। ट्विटर ने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा है कि हमने सितंबर महीने में 140 कैरेक्टर वाली लिमिट को बढाने की प्लानिंग की, ताकि दुनिया के तमाम यूजर्स ट्वीट के जरिए अपनी पूरी बात अपने दुनिया के सामने रख सकें। करीब 45 दिन तक इस फीचर की टेस्टिंग के बाद हमें खुशी हो रही है कि हमने इस अब आम यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया है। अब आप लोग 280 कैरेक्टर में ट्वीट कर सकते हैं।
35 हजार कैरेक्टर में किया ट्वीट:
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ज्ञातव्य है कि दो युवकों ने तो ट्विटर पर ट्वीट के कैरेक्टर लिमिट को पार
करते हुए हजारों कैरेक्टर में ट्वीट कर दिया। दरअसल ट्विटर के इस फीचर के
आने से ठीक एक दिन पहले जर्मनी के दो युवकों ने 35 हजार कैरेक्टर में ट्वीट
किया था जिसके बाद उनके अकाउंट्स को कुछ देर के लिए सस्पेंड कर दिया गया
था।
ये भी पढ़ें - आपका मनपसंद घर ढूंढने में मदद करेंगे ये 5 एप्स