प्रदेश नेतृत्व के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता बैठे धरने पर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 नवम्बर 2017, 4:47 PM (IST)

झांसी। अनुशासन की दुहाई देने वाली भाजपा में निकाय चुनाव को लेकर बगावत शुरु हो गई। झांसी में भाजपा से घोषित प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल के खिलाफ भाजपा कार्यालय में दर्जनों कार्यकर्ता धरने में बैठ गए। उनकी मांग है कि रामतीर्थ सिंघल को हटाकर पार्टी के दूसरे कार्यकर्ता को टिकट दिया जाये। नहीं तो इसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ेगा।
मालूम हो कि बड़ी मुश्किलों के बाद भाजपा ने पार्टी के लिए समार्पित और ईमानदार कार्यकर्ता रामतीर्थ सिंघल को झांसी महापौर के लिए प्रत्याशी घोषित कर रविवार की रात्रि में ऐलान किया है। जबकि इसके पहले महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी का नाम काफी चर्चा में चल रहा था। महापौर के लिए रामतीर्थ सिंघल के नाम का ऐलान होते प्रदीप समर्थक कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया। पार्टी के आक्रोशित कार्यकर्ता आज झांसी नगर के कार्यालय में पहुंचे। जहां वे धरने पर बैठ गये।
धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी ने झांसी महापौर पद के लिए गलत प्रत्याशी चुना है। उन्हें पार्टी को कोई कार्यकर्ता नहीं जानता है। इतना ही नहीं वह कई बार पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी लिप्त रहे। कार्यकर्ताओं ने विचार विर्मश कर संजीव श्रृंगऋषि और प्रदीप सरावगी का नाम आलाकामन को दिये थे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को दर किनार कर ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया जिसका कोई बजूद नहीं हैं।
धरने में राजकांते वर्मा, नंद किशोर, नीता अवस्थी मनोज, मृदुल अवस्थी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे