आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्वयं सहायता समूह द्वारा पोषाहार उपलब्ध कराने के निर्देश

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 04 नवम्बर 2017, 9:52 PM (IST)

कोटा। महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी मोहन्ती ने सर्किट हाउस में विभाग की गतिविधियों और सेवाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने विभाग की उपनिदेशक को जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्वयं सहायता समूह द्वारा पोषाहार उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह द्वारा पोषाहार आपूर्ति की मॉनीटरिंग के लिए जिलास्तरीय विजिलेंस टीम का गठन किया जाए। स्वयं सहायता समूह का इस विजिलेंस टीम द्वारा जिल के स्वयं सहायता समूहों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कराया जाए तथा निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषी स्वयं सहायता समूह, संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे