खूबसूरत, सादगी, नजाकत का नाम है तब्बू

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 04 नवम्बर 2017, 11:44 AM (IST)

सादगी और अपने बेहतरीन अभिनय से सब का मन मोह लेने वाली अभिनेत्री तब्बू ने विरासत, चांदनी बार, माचिस, हु तू तू, आस्तित्व मकबूल, चीनी कम और हैदर जैसी शानदार फिल्मों में काम करके अपने अभिनय का हुनर दिखाया है।

तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था। उनका पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। जो जमाल हाशमी व रिजवाना की बेटी हैं। उनके जन्म के तुरंत बाद ही उनके माता-पिता अलग हो गये थे। उनकी मां एक स्कूल टीचर थीं और नाना-नानी, जो एक स्कूल चलाते थे, सेवा-निवृत प्राध्यापक थे। उनके नाना, मोहम्मद एहसान, अंकगणित के प्राध्यापक थे और नानी अंग्रेजी साहित्य की प्राध्यापिका थीं।

उन्होंने अपनी पढाई हैदराबाद के सेंट एन्स हाई स्कूल में की। उसके बाद तब्बू 1983 में मुंबई चली गयी और उन्होंने दो साल तक वहां के सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढाई की। आपको बता दें कि तब्बू शबाना आजमी की भतीजी और अभिनेत्री फरहा नाज की छोटी बहन हैं। उनके घर मुंबई और हैदराबाद दोनों जगहों पर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

तब्बू ने अपना फिल्मी करियर की शुरूआत महज 15 साल की उम्र में हम नौजावान 1985 फिल्म से की। इस फिल्म में उन्होंने देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था। एक अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली डब्यू एक तेलुगू फिल्म कुली नंबर 1 में थी।

ये भी पढ़ें - इसलिए आनन फानन में शादी करने का फैसला लिया अभिनेत्री रिया सेन ने

1987 में बोनी कपूर ने अपनी दो बडी फिल्मों, रूप की रानी चोरों का राजा और प्रेम, की शुरूआत की। प्रेम में तब्बू को संजय कपूर के साथ लिया गया। यह फिल्म आठ साल में बनकर तैयार हुई।

ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप

ये एक इंडियान फिल्म अभिनेत्री हैं हालांकि उन्होंने कई मलयालम, बंगला, तमिल, तेलुगू भाषा एवं साथ ही एक अमरीकी फिल्म में भी काम किया है, लेकिन मुख्यत: उन्होंने हिंदी फिल्मों में ही शानदार अभिनय निभाया है।

ये भी पढ़ें - B.Spl: एक दो नहीं इन सात अभिनेत्रियों के साथ था अक्षय कुमार का अफेयर

बता दें कि तब्बू को बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है और उन्हें सबसे अधिक सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकार की श्रेणी में फिल्मफेयर का समीक्षी अवॉर्ड भी।

ये भी पढ़ें - सोहा के बेबी शॉवर की आई तस्वीरें, तैमूर की क्यूटनेस के हो जाएंगे कायल

अभिनेत्री तब्बू को भारत सरकार की तरफ से साल 2011 में पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी

तब्बू को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का दो बार राष्ट्रीय और 6 बार फिल्मफेयर अवॉर्डस भी नवाजा जा चुका है। यहीं नहीं तब्बू को भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है।

ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न