कोलकाता। बैंक खातों और मोबाइल नंबर के साथ आधार को अनिवार्य रूप से जोडऩे के संबंध में साइबर सुरक्षा जोखिमों और उसके शमन के उपायों के बारे में अधिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। भारतीय कम्प्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम के डायरेक्टर जनरल संजय बहल ने शुक्रवार को यह बात कही।
बहल ने इन्फोसैक फाउंडेशन द्वारा आयोजित साइबर सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान यहां संवाददाताओं से कहा कि जोखिम हमेशा रहेगा, इसलिए यह आवश्यक जागरूकता पैदा करने का प्रश्न है, यह लोगों, प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकी का संयोजन है। आपके पास तकनीक है, आपके पास सही स्थान पर प्रक्रियाएं हैं, लेकिन सबसे कमजोर कडी जनता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैंक खातों और मोबाइल नंबर के साथ आधार को अनिवार्य रूप से जोडऩे के साथ
मौजूद साइबर सुरक्षा के खतरों पर उन्होंने कहा कि यदि लोगों को जागरूक किया
जाता है, वे संवेदनशील होते हैं, वे बहुत मजबूत हो जाएंगे। हमें सामान्य
जनता को संवेदनशील करने और यह सुनिश्चित करने पर अधिक जोर देना होगा कि वे
स्पष्ट रूप से जानते हैं कि जोखिम क्या हैं और कैसे उसे कम करना है।
ये भी पढ़ें - लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके