मुकुल रॉय ने छोडा ममता बनर्जी का साथ, थाम लिया बीजेपी का दामन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 03 नवम्बर 2017, 6:19 PM (IST)

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उनके सबसे अहम सिपेहसालार माने जाने वाने मुकुल रॉय के रास्ते अब अलग हो गए हैं। मुकुल रॉय ने तृणमूल कांग्रेेस का हाथ छोडकर बीजेपी का दामन थाम लिया है। ज्ञातव्य है कि तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के बाद मुकुल रॉय ही सबसे ज्यादा अहमियत रखते थे। पिछले कुछ समय से ममता बनर्जी और मुकुल रॉय के बीच अनबन चल रही थी। ज्ञातव्य है कि मुकुल रॉय ने ही ममता के साथ मिलकर तृणमूल कांग्रेस की नींव रखी थी।

तृणमूल कांग्रेस की स्थापना से पहले ममता बनर्जी कांग्रेस में थी। कई दिनों से चल रही अनबन के बाद अब मुकुल रॉय ने तृणमूल कांग्रेस छोड दी है। ज्ञातव्य है कि मुकुल रॉय को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की तरह सांगठनिक कार्य में महारत रखने वाला नेता माना जाता है।

यहां से बिगडे ममता बनर्जी और मुकुल रॉय के रिश्ते:

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शारदा चिटफंड मामले के बाद ममता बनर्जी और मुकुल रॉय के रिश्तों में तनाव आ गया था। ज्ञातव्य है कि शारदा चिटफंड मामले में कई टीएमसी नेता फंसे। इस दौरान कई नेताओं से पूछताछ भी हुई। सीबीआई ने जनवरी 2015 में मुकुल रॉय को भी इस मामले में पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया था।

कहा जाता है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए मुकुल रॉय ने उस समय ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कई राज खोल दिए थे। इसके बाद से ममता बनर्जी और मुकुल रॉय के रिश्तों में दरार आ गई थी।

ये भी पढ़ें - माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक....