जयपुर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर औषधि नियंत्रक राजाराम शर्मा को राजस्थान फार्मेसी काउन्सिल का पदेन सदस्य नियुक्त किया है। राजाराम शर्मा माह फरवरी 2017 में पदोन्नति उपरान्त राज्य के औषधि नियंत्रक के पद पर कार्यरत है। राजस्थान फार्मेसी परिषद फार्मेसी एक्ट के तहत फार्मासिस्टों का पंजीकरण करती है एवं फार्मासिस्टों के हित में अनेक रचनात्मक कार्य करती है। फार्मेसी काउन्सिल केन्द्रीय अधिनियम के तहत सृजित वैधानिक संस्था है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे