गुजरात में बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा का दौरा, कांग्रेस के बैनर तले!

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 02 नवम्बर 2017, 10:51 AM (IST)

राजकोट। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा इसी माह तीन दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। यशवंत सिन्हा 14 नवंबर को एनजीओ लोकशाही बचाओ अभियान के तहत गुजरात दौरे पर रहेंगे। यह एनजीओ कांग्रेस समर्थित है। ज्ञातव्य है कि यशवंत सिन्हा ने नोटबंदी और गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए थे। ज्ञातव्य है कि यशवंत सिन्हा ने जीएसटी की भी आलोचना की थी।

जीएसटी की आलोचना करते हुए सिन्हा ने कहा था कि जब हम (बीजेपी) विपक्ष में थे तब सरकार पर टेक्स टेररेजम और रेड राज का आरोप लगाते थे। यशवंत सिन्हा ने कहा था कि आज जो चल रहा है वह भी टेररेजम ही है। बीजेपी विरोध बयान के बाद यशवंत सिन्हा का यह गुजरात दौरा कांग्रेस के लिए लाभदायक माना जा रहा है। यशवंत सिन्हा अपने गुजरात दौरे के दौरान राजकोट, अहमदाबाद और सूरत के व्यापारियों से बातचीत करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

प्राप्त जानकारी के अनुसार यशवंत 14 नवंबर को अहमदाबाद के ठाकोरेभाई देसाई हॉल में और फिर 15 नवंबर को राजकोट के अरविंद मनियर हॉल में जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यशवंत सिन्हा का यह दौरा कांग्रेस के बैनर तले होगा। ज्ञातव्य है गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैंं। पहले चरण की वोटिंग 9 दिसंबर को होगी और 14 दिसंबर को दूसरे और अंतिम दौर की वोटिंग होगी। मतगणना 18 दिसंबर को होगी।

ये भी पढ़ें - चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...