न्यूयॉर्क आतंकी हमले के बाद ये हैं हॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रियाएं

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 01 नवम्बर 2017, 7:24 PM (IST)

न्यूयॉर्क। टेलर स्विफ्ट, जोए सल्दाना, सैम स्मिथ और जारेड लेटो जैसी लोकप्रिय हॉलीवुड हस्तियों ने लोअर मैनहट्टन में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और पीडि़तों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

न्यूयॉर्क के लोअर मैनहट्टन में मंगलवार को एक ट्रक ने राहगीरों को रौंद दिया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।

‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जहां हमला हुआ है, वह स्थान उनके घर से केवल पांच गज की दूरी पर है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘यह हादसा मेरे घर से पांच गज की दूरी पर हुआ है। काम से घर लौटते समय सायरन की आवाज से महसूस हुआ कि हमारी दुनिया की क्या स्थिति है। एनवाईसी. शांति।’’

घटना के बाद हॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर कहा....


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

टेलर स्विफ्ट : आई लव यू न्यूयॉर्क।

सैम स्मिथ : न्यूयॉर्क मेरा दिल हमेशा और हमेशा तुम्हारे साथ है। विनाशकारी समाचार, मेरी आत्मा और दिल पीडि़तों और उनके प्रियजनों के साथ है।

जोश ग्रोबान : हे भगवान, मैंने सिर्फ बंदूक शॉट्स सुने और अपने कुत्ते के साथ भाग गया। मुझे आशा है कि सभी ठीक हैं, मुझसे आधा गज दूर था, देखा तो नहीं, लेकन 8-19 चक्र गोलियों की आवाज सुनी। बच्चों के साथ सुरक्षित रहें।

ये भी पढ़ें - ‘रिहाना के कपड़ों ने फैशन की कई सीमाओं को तोड़ा’

बैट मिडलर : न्यूयॉर्क आतंकवादी हमला, 9/11 से दूर नहीं, पीडि़तों के परिवारों के प्रति संवेदना।

बिली ईचनर : यह दुखद और भयानक है। सभी को प्यार।

पेट्रीसिया आक्र्वेट : यह एक भयानक दिन है। कई सारे परिवार आज रात अपने प्रियजनों के लिए शोक मनाएंगे। यह मानवजाति का सबसे बुरा काम है।

जारेड लेटो : दुखद और हताशा भरे दिन पर न्यूयॉर्क के लिए प्यार भेज रहा हूं।

ये भी पढ़ें - हॉलीवुड एक्टर ने खोली बॉलीवुड लव बर्ड की पोल!

जोए सल्दाना : मेरा दिल टूट गया है। न्यूयॉर्क आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले सभी पीडि़तों को प्यार।

विल एनेट : आई लव न्यूयॉर्क।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - लेडी गागा को पसंद है ऐसे पुरुष