झुंझुनूं। पीडब्लूडी मंत्री युनूस खान ने कहा कि प्रदेश में एक साल में कोई भी सड़क टूटी फूटी नहीं होगी। लगभग हरेक सड़क के वर्क ऑर्डर हो गए है। शेष सड़कों को लेकर भी जल्द मंजूरी जारी हो जाएगी।
अपने दोस्त के बेटों की शादी में आए युनूस कहा-कल सीएम के साथ दिल्ली जाएंगे। प्रदेश को कई नई सौगातें मिल सकती है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि अभी तो प्रदेश में 60 हजार करोड़ रुपए की सड़कें मिली है। वे प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपए की सड़कों को मंजूर कराएंगे। उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि तीनों ही उप चुनाव भाजपा
जीतेगी। कांग्रेस को इसका सपना भी नहीं देख सकती। कांग्रेस में उम्मीदवारों
को लेकर कहा कि भाजपा अभी तो अजमेर में सचिन पायलट और अलवर में भंवर
जितेंद्रसिंह को ही उम्मीदवार मानकर तैयारी कर रही है। सचिन पायलट को चुनाव
से घबराहट की खबरों संबंधी सवाल पर युनूस खान ने टिप्पणी करने से मना कर
दिया। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि पायलट बहादुर है और एक बड़ी पार्टी के
प्रदेश अध्यक्ष है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे